HomeHindi Newsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामघाट पर आयोजित गंगा पूजा में लिया हिस्सा,...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामघाट पर आयोजित गंगा पूजा में लिया हिस्सा, पवित्र धाम के विकास की जताई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पतित पावनी माँ मंदाकिनी गंगा के तट पर स्थित रामघाट आरती स्थल पर आयोजित एक विशेष पूजा समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिपूर्वक माँ मंदाकिनी गंगा की पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीराम के चित्रकूट में बिताए गए वनवास काल के महत्व को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें पूज्य संतों के आशीर्वाद से इस पवित्र धाम के विकास में योगदान देने का अवसर मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित है और हम इस धाम के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments