HomeHindi Newsसंभल हिंसा पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर बड़ा...

संभल हिंसा पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर बड़ा हमला

संभल हिंसा पर विपक्ष के बयानों का जवाब देते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “उपचुनाव में सपा की पराजय का बदला वे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिशों से ले रहे हैं, लेकिन इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।”

डिप्टी सीएम ने सख्त लहजे में कहा, “चाहे इसमें सपा का सांसद, विधायक, या कोई पदाधिकारी शामिल हो, कानून हाथ में लेने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सपा अपराधियों, माफियाओं, और दंगाइयों का एक गैंग है। उन्हें यह समझना चाहिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments