HomeSportsBGT Seriesऋषभ पंत के खराब शॉट को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया...

ऋषभ पंत के खराब शॉट को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 184 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम 340 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 155 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से दूसरी पारी में भी गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। और अब कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस शॉट को लेकर जवाब दिया है।

पंत को खेल की परिस्थितियों को लेकर शॉट खेलना होगा:रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से ऋषभ पंत के खराब शॉट को लेकर सवाल किया गया जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि “ऋषभ पंत को गेम की परिस्थितियों को देखना होगा और सोच समझकर शॉर्ट खेलना होगा। ऋषभ पंत को यह देखना होगा कि गेम में कब क्या डिमांड हो रही है उस हिसाब से खेलना होगा।

आपको बता दें ऋषभ पंत ने पहली पारी में भी काफी खराब शॉट खेला था और सुनील गावस्कर ने उनकी काफी जमकर आलोचना की थी। लेकिन उसके बाद भी ऋषभ पंत नहीं सुधरे। और दूसरी पारी में जब टीम इंडिया को मैच ड्रॉ करना था तब ऋषभ पंत बड़ा शॉट खेलने जा रहे थे और आउट हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments