HomeHindi Newsकप्तान डिसिल्वा और मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी, अब भी मजबूत...

कप्तान डिसिल्वा और मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी, अब भी मजबूत स्थिति में इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच ओवल के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए हैं और श्रीलंका की टीम अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 114 रन पीछे है। श्रीलंका की टीम का स्कोर एक वक्त पर 93 रन पर 5 विकेट हो गया था लेकिन उसके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा और कमिण्डु मेंडिस ने एक शानदार साझेदारी की और श्रीलंका की टीम को संभाला।

धनंजय डिसिल्वा और मेंडिस ने खेली शानदार पारी

श्रीलंका की टीम के कप्तान धनंजय डिसिल्वा इस वक्त 64 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। और वही कमिण्डु मेंडिस भी 54 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं श्रीलंका की टीम का स्कोर इस वक्त पर अच्छा हो गया है। अब अगर यह साझेदारी आज भी जारी रहती है तो हो सकता है श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी लीड भी हासिल कर सकती है। 118 रनों की साझेदारी दोनों के बीच अब तक हो चुकी है।

इंग्लैंड की टीम की ओर से तेज गेंदबाज ओली स्टोन ने 5 ओवर में 28 रन देकर दो सफलता हासिल की है। डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज जोश हुल और क्रिस वोक्स ने भी एक-एक विकेट हासिल किया है। अब देखना यह है कि आज इंग्लैंड के तेज गेंदबाज किस तरीके से कमबैक करते दिखाई देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments