HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार.. राज्यपाल से भी मिले CM

हरियाणा में सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार.. राज्यपाल से भी मिले CM

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल विस्तार कर 8 नए साथियों को शपथ दिलाई है। हरियाणा के मंत्रिमंडल विस्तार में डॉ. कमल गुप्ता को कैबिनेट मंत्री, सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, विशंभर सिंह बाल्मीकि और संजय सिंह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई है। इस विस्तार में पूर्व गृहमंत्री अनिल विज और निर्दलीय विधायकों को जगह नहीं मिली है। सीएम सैनी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि नए मंत्रियों के प्रशासनिक कौशल और योग्यता से हरियाणा सुशासन के मार्ग पर चलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का विकसित भारत विकसित हरियाणा का संकल्प पूरा होगा। ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है।
राज्यपाल का मार्गदर्शन प्राप्त किया
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और राज्य के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments