HomeHindi Newsबृजभूषण शरण सिंह के बेटे के काफिले ने रौंदा.. दो बाइक सवारों...

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे के काफिले ने रौंदा.. दो बाइक सवारों की मौत

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा से भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। दरअसल करण भूषण कैसरगंज से हुजूरपुर जा रहे थे। तभी पुलिस लिखी फॉच्र्यूनर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन सवार भाग खड़े हुए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल का घेराव किया। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments