HomeHindi Newsग्वालियर में अस्पताल के AC में ब्लास्ट.. मौके पर थे 22-23 लोग

ग्वालियर में अस्पताल के AC में ब्लास्ट.. मौके पर थे 22-23 लोग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में एक एसी में धमाका हो गया। ब्लास्ट होने के कारण एसी में आग लग गई। इस दौरान हडक़ंप मच गया और मरीजों में अफरा-तफरी का आलम हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने तुरंत आग बुझाई। जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस समय 22-23 लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

लेबर रूम में लगी आग

ग्वालियर नगर निगम उपायुक्त एवं अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि यहां लेबर रूम में आग लग गई है। मैंने 6 दमकल स्टेशनों को सूचना दी जिससे आसपास की दमकल गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। यादव ने बताया कि यह आग एसी में ब्लास्ट होने से लगी है। हालांकि यहां कोई जनहानि नहीं हुई है।

धुआं बहुत तेजी से निकला

ग्वालियर के एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि वहां कुल 22-23 लोग थे, जहां आग लगी थी। सबसे पहले वहां से लोगों को निकाला गया। धुआं बहुत तेजी से फैल गया था। वहां के मरीजों को यहां स्थानांतरित कर दिया गया है। किसी को कोई चोट या जान का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments