HomeHindi Newsभाजपा के घर-घर अभियान में मिल रहा है अपार जन समर्थन: आशा...

भाजपा के घर-घर अभियान में मिल रहा है अपार जन समर्थन: आशा नौटियाल

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने प्लान तैयार कर लिया है।भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रभावी महिला मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गई है और उनके साथ संवाद और संपर्क किया जाएगा। उनका कहना है कि स्वयं सहायता समूहों के साथ एन.जी.ओ. महिलाओं के साथ में संपर्क और संवाद स्थापित करने का भी प्लान तैयार किया गया है। इसी तरह से एक अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक शक्ति केंद्र स्तर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 से लेकर 150 तक महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि बूथ स्तर पर नवरात्रि के पर्व को भी मानने का प्लान बनाया गया है। 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक नवरात्रि में कमल मेहंदी कन्या शक्ति पूजन के कार्यक्रम आयोजित करने के साथ कीर्तन भजन का भी आयोजन किया जाएगा।जिसमें स्थानीय महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा सभी बूथ पर महिला बैठकें आयोजित की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments