More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsबस्तर लोकसभा में चल रही परिवर्तन की लहर.. सीएम साय ने कार्यकर्ताओं...

    बस्तर लोकसभा में चल रही परिवर्तन की लहर.. सीएम साय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोंडागांव में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने विधानसभा चुनाव जीता और अब लोकसभा की बारी है। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर लोकसभा में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता के आशीर्वाद से हम प्रचंड मतों से यह सीट जीतने जा रहे हैं।

    सीएम विष्णु देव साय ने पखांजूर के बांदे की प्रबुद्ध जनता के बीच विशाल जनसमूह के रूप में उपस्थित होकर कांकेर लोकसभा में कमल खिलाकर आदरणीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का अपना स्पष्ट इरादा बता दिया है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बस अब तो कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं और सफलता पाएं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments