HomeHindi Newsभाजपा का चुनावी अभियान हुआ तेज,शक्ति केंद्रों मे बैठक कर कार्यकर्ताओं मे...

भाजपा का चुनावी अभियान हुआ तेज,शक्ति केंद्रों मे बैठक कर कार्यकर्ताओं मे भरी जा रही शक्ति

भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज सतेराखाल,मायकोटी,शक्ति केंद्र की बैठक सतेराखाल में,एवं फलासी,दुर्गाधार,चोपता शक्ति केंद्र की बैठक चोपता में संपन्न हुई। बैठक में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों से संपर्क करने एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन बताना है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में रिकार्ड मतदान करवाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का कार्यकाल भारत के नवनिर्माण व गरीब कल्याण का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है।आज पूरा विश्व का रहा है की 21वीं सदी भारत की सदी है।आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अपनी सशक्त पहचान बनाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments