HomeHindi Newsचंडीगढ़ के मेयर पद पर फिर BJP का कब्जा.. आप-कांग्रेस फिर खा...

चंडीगढ़ के मेयर पद पर फिर BJP का कब्जा.. आप-कांग्रेस फिर खा गई गच्चा

भाजपा ने चंडीगढ़ के मेयर पद पर एक बार फिर कब्जा कर लिया है। भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। उन्होंने आप-कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को 3 वोट से हराया। दरअसल आप और कांग्रेस के 3 पार्षदों ने क्रॉस वोट कर दिया जिससे भाजपा को यह जीत मिल गई। हरप्रीत बबला को 19 और प्रेमलता को 17 वोट मिले। कुल 36 वोट चुनाव में पड़ी। कोई भी वोट रद्द नहीं हुआ।

आप-कांग्रेस में असंतोष का फायदा उठाया

भाजपा ने इससे पहले भी मेयर पद पर कब्जा किया था, लेकिन तब अदालत तक मामला पहुंचा और चुनाव रद्द हो गया। इसके बाद से भाजपा ने आप-कांग्रेस में सेंध लगाई। दरअसल आप के कई पार्षद नाराज चल रहे थे। इसके साथ कांग्रेस में भी सब ठीक नहीं था। चुनाव से कुछ दिन पहले 3 बार की पार्षद गुरबक्श बीजेपी में शामिल हो गई थीं। हरप्रीत कौर बबला के पति देवेंद्र सिंह बबला ने उनकी जीत में अहम रोल निभाया है। दोनों कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। देवेंद्र सिंह का नाम शहर के दबंग नेताओं के रूप में जाना जाता है। 2022 में देवेंद्र बबला और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बबला बीजेपी में शामिल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments