HomeHindi Newsआईपीएल से पहले KKR की टीम के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फिट...

आईपीएल से पहले KKR की टीम के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फिट हो गया दिग्गज खिलाड़ी

आईपीएल 2024 शुरू होने में अब चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जो की मुसीबत में फंसी हुई थी अब उसके लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कोलकाता की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर को एनसीए ने फिट घोषित कर दिया है। हालांकि उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें पैर खींचते समय सतर्क रहना होगा।

श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और उसके बाद टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments