HomeHindi Newsराजस्थान में गाय के कारण बड़ा हादसा.. ट्रक की टक्कर से 3...

राजस्थान में गाय के कारण बड़ा हादसा.. ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत

राजस्थान के दौसा में एक परिवार अहमदाबाद से हरिद्वार जा रहा था। उनकी कार के सामने एक गाय आ गई जिसके कारण उन्होंने अपनी कार सडक़ के किनारे खड़ी कर दी और सडक़ पर खड़े थे। तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ड्यूटी ऑफिसर जवान सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को बांदीकुई अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments