HomeHindi NewsEntertainmentसिंघम अगेन से टकराएगी भूल भुलैया 3.. इस दिन होने वाली है...

सिंघम अगेन से टकराएगी भूल भुलैया 3.. इस दिन होने वाली है रिलीज

अजय देवगन की फिल्म सिंघम और सिंघम 2 तो आप सभी के जेहन में होगी। दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। खासतौर पर सिंघम ने दर्शकों के दिलोदिमाग पर खूब राज किया। अजय देवगन के सिंघम अवतार उस पुलिस वाले की कहानी थी जो छोटे से गांव से विलेन से टकराकर गोवा पहुंचता है, लेकिन उसके तेवर वही रहते हैं। सिंघम 2 में अजय देवगन एक बाबा से टकराते हैं, जो गैरकानूनी काम करता है। अब एक बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में सिंघम अगेन आने वाली है जिसे दर्शकों के साथ ही बॉक्स ऑफिस को भी बेसब्री से इंतजार है। पहली फिल्म में काजल अग्रवाल तो दूसरी फिल्म में अजय के अपोजिट करीना कपूर थीं। लेकिन सिंघम अगेन में अजय के अलावा दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगी। पहले यह फिल्म पहले स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब सिंघम अगेन दीवाली में रिलीज होने वाली है।

भूल-भुलैया 3 से होगी टक्कर

दिवाली में सिंघम अगैन की रिलीज की हो चुकी है, लेकिन इसका क्लैश कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की भूल भुलैया 3 से होने वाली है। यह फिल्म अब 1 नवंबर, 2024 को ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों से किसे दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है। भूल-भुलैया सीरीज की दो फिल्में पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। अनीस बज्मी की यह फिल्म जादू-टोने और उससे जुड़े अंधविश्वास पर आधारित हो सकती है। बहरहाल अब देखना होगा कि क्या अनीज बज्मी इस फिल्म की रिलीज टालेंगे या इसे सिंघम अगैन के साथ ही रिलीज करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments