HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार...

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब बेहद कम ही समय बाकी रह गया है। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श चोट की वजह से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की कि मार्श “पीठ के निचले हिस्से में दर्द और शिथिलता” के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 
इसके अलावा उनका इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना भी मुश्किल लग रहा है। सिलेक्शन कमेटी जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी। 

मार्श का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए है बड़ा झटका

मार्श भारत के खिलाफ हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के बाद से पीठ की समस्या से झूझ रहे हैं। उन्हें सिडनी में हुए सीरीज के आखिरी मैच में मौका भी नहीं मिला था। मिचेल मार्श लगातार चोट से जूझते ही रहते हैं इसी वजह से उनका करियर हमेशा एक तरह से नहीं चल सका है। लेकिन वह काफी बड़े खिलाड़ी रहे हैं।

33 साल के मार्श का 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में प्रदर्शन शानदार रहा रहा था। मार्श ने 49 की औसत और 107.56 की स्ट्राईक रेट से 441 रन बनाए थे,जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments