HomeHindi Newsपर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का किया ऐलान, इन...

पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का किया ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। और पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट मैच के लिए दो ऐसे खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है जिन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में नहीं खेला है। जिसमें जोश इंग्लिश और नाथन मैक्सवीनी का नाम शामिल है।

मैक्सवीनी पहले टेस्ट में कर सकते हैं डेब्यू

पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश और मैक्सवीनी का नाम शामिल है। हालांकि कहा यह जा रहा है कि मैक्सवीनी उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण सीरीज है। क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को बड़ी आसानी से सीरीज हरा देता है तो फिर ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक बार फिर से एंट्री कर लेगा।

कुछ इस तरह की है पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड , ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments