HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली चुनाव में रोजगार पर वार-पलटवार.. आप ने कहा-दो ध्यान, बीजेपी के...

दिल्ली चुनाव में रोजगार पर वार-पलटवार.. आप ने कहा-दो ध्यान, बीजेपी के ये सवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दावे और वादे का शोर है तो सभी पार्टियां एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार भी कर रही हैं। आप ने जहां रोजगार और शिक्षा, स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया है तो भाजपा उस पर पलटवार करने में देर नहीं लगा रही है। वहीं कांग्रेस ने भी वादों का पिटारा खोलकर सरकार बनाने का दावा किया है।

बेरोजगारी बड़ी समस्या : राघव चड्ढा

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस देश में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बेरोजगारी है। हमारे देश की 65 प्रतिशत आबादी 35 की आयु से कम है। रोजगार हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, युवाओं को रोजगार मिलेगा तो देश का विकास होगा। हम जो कहते हैं वह करते हैं, हम अपने वादे पूरे करेंगे।

11 साल तक क्या किया : पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सरकार में 11 साल रहने के बाद इनको लग रहा है कि रोजग़ार प्राथमिकता है। इस पर ध्यान देना चाहिए। आप ने 12 लाख नौकरियों का वादा किया था लेकिन एक आरटीआई से पता चला है कि 7 साल में सिर्फ 3200 नौकरियां दी गई हैं। जब इनके राजनीतिक तौर पर बेरोजग़ार होने की बात आई तब इन्हें रोजग़ार की चिंता हुई है।

जनता अब जाग चुकी है : कांग्रेस

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शीला दीक्षित के शासनकाल में दिल्ली को जो प्रतिष्ठा मिली थी, उसे वापस पाने के लिए हम दिल्ली की जनता से कांग्रेस को मौका देने की अपील करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल सपने बेचने में लगे हैं। शिक्षा के गिरते स्तर पर वे कुछ नहीं कर सकते लेकिन जनता अब जाग चुकी है और उन्हें शीला दीक्षित का शासन याद आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments