HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अश्विन के पास रहेगा एक...

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अश्विन के पास रहेगा एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका

बांग्लादेश और भारत की टीम के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट मुकाबला चेन्नई के मैदान पर 19 सितंबर से खेला जाएगा। और अगर इस मुकाबले की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन को वैसे भी चेन्नई का मैदान काफी पसंद आता है क्योंकि अश्विन ने यहां पर काफी विकेट हासिल किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 750 विकेट पूरे करने का अश्विन के पास है मौका

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 281 मैच की 368 पारियों में 744 विकेट लिए हैं। 6 विकेट हासिल करते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 750 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए अनिल कुंबले ने ही यह कारनामा किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 401 मैच की 499 पारियों में 953 विकेट लिए हैं।

रविचंद्रन अश्विन की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन इसके अलावा अगर इस मुकाबले में अश्विन चार विकेट और हासिल कर लेते हैं तो वह कर्टनी वॉल्स को विकेट के मामले में पीछे छोड़ देंगे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments