HomeHindi Newsक्या दिलीप ट्रॉफी में खेलने वाले हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली?

क्या दिलीप ट्रॉफी में खेलने वाले हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली?

भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक लंबा अरसा हो गया है दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शिरकत नहीं की है। रोहित शर्मा ने आखिरी बार साल 2016 में घरेलू क्रिकेट खेला था हालांकि बीच में उन्होंने विजय हजारे ट्राफी खेली थी जो साल 2020-21 में थी। इसके अलावा विराट कोहली ने अपना आखिरी घरेलू क्रिकेट मैच साल 2012 में खेला था उसके बाद से उन्होंने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। अब यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी को ध्यान में रखते हुए दोनों खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

क्या दिलीप ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित और विराट?

सबसे पहले ईएसपीएन क्रिकइंफो में एक खबर निकलकर सामने आई जिसमें यह कहा जाता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दिलीप ट्रॉफी में खेल सकते हैं। क्योंकि सेलेक्टर्स और कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को यह बात कन्वे की है कि दिलीप ट्रॉफी के लिए आप खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं हालांकि इसमें रोहित और विराट ने अपनी सहमति जताई है या नहीं इसको लेकर खबर सामने नहीं आई है।

लेकिन उसके बाद क्रिकबज में एक और खबर आती है और उसमें कहा जाता है कि शायद ही रोहित और विराट दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दें। तो अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि दोनों खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह भारत के घरेलू क्रिकेटर्स के लिए एक अच्छा मौका होगा कि वे बड़े खिलाड़ियों के साथ वह खेलते हुए नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments