HomeHindi NewsIPL में MI के अलावा इस टीम में खेलना चाहते हैं रोहित...

IPL में MI के अलावा इस टीम में खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज वानखेड़े के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। रोहित शर्मा इस साल मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है।

अब रोहित शर्मा से एक पत्रकार ने यह सवाल पूछा है कि अगर आईपीएल में रोहित शर्मा मुंबई के अलावा किस टीम में खेलना चाहेंगे? तो रोहित शर्मा ने खुद इस बात का जवाब दिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से जब यह पूछा गया कि आप मुंबई के अलावा आईपीएल में किस टीम से खेलना चाहेंगे, तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का नाम लिया है। उन्होंने कहा है कि ईडन गार्डन में बहुत कुछ हुआ है और वह मेरा पसंदीदा मैदान है। इसलिए मैं KKR कहूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments