समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और फिटनेस गुरु प्रतीक यादव (38) के आकस्मिक निधन ने यादव परिवार और उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के बाद उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति को याद करते हुए एक बेहद भावुक संदेश लिखा है।
अपर्णा यादव का सोशल मीडिया पोस्ट
प्रतीक यादव की मृत्यु के बाद अपर्णा यादव ने इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल पर लिखा, बहुत दुख के साथ आपको सूचित किया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय “पद्म विभूषण” श्री मुलायम सिंह यादव जी के लाडले बेटे और हम सभी के प्रिय श्री प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल सुबह 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आवास पर पहुंचकर अपर्णा यादव को ढांढस बंधाया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य इतिहास
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि प्रतीक यादव की मृत्यु ‘पल्मोनरी एम्बोलिज्म’ (फेफड़ों में खून का थक्का जमना) के कारण हुई। वे लंबे समय से उच्च रक्तचाप और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। शरीर पर पाए गए 6 निशानों को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि ये गिरने या मेडिकल इमरजेंसी के दौरान हो सकते हैं, जिसकी विस्तृत जांच विसरा रिपोर्ट आने के बाद होगी।


