HomeHindi Newsपाकिस्तान में हुआ एक और कांड.. PIA के विमान का पहिया गायब...

पाकिस्तान में हुआ एक और कांड.. PIA के विमान का पहिया गायब मिला

पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हुई है। जल ही में अलगाववादियों ने एक ट्रेन के हाईजैक कर लिया। किसी तरीके से ट्रेन में बंधक बनाए गए यात्रियों को छुड़ाया गया। अब पाकिस्तान में एक और कांड हुआ है जिसने हैरान कर दिया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंचा तो एक पहिया गायब था। फ्लाइट को देखने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में जांच की गई तो पता चला कि विमान का एक पहिया गायब है।

छह में से एक गायब मिला

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान PK 306 कराची से लाहौर आ रहा था। विमान ने अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट लैंडिंग भी कर ली। लैंडिंग के विमान की जांच की गई तो पता चला कि विमान के पिछले हिस्से का एक पहिया नहीं था। मुख्य लैंडिंग गियर (पीछे) पर छह पहियों में से एक गायब था। इसको देखने के बाद पीआईए में हड़कंप मच गया।
कराची एयरपोर्ट में मिला पहिये का हिस्सा
जिस समय फ्लाइट ने कराची से उड़ान भरी, उस समय विमान के सभी पहिये सही स्थिति में थे। जब लाहौर में विमान ने जब लैंडिंग की, उस समय लाहौर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस बात की जानकारी दी गई। कराची के एयरपोर्ट पर टायर के शॉक्ट का एक हिस्सा बरामद हुआ है। इससे पीआईए को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments