HomeHindi NewsHaryanaराम मंदिर को लेकर अनिल विज ने तेजस्वी को घेरा, उनका विनाश...

राम मंदिर को लेकर अनिल विज ने तेजस्वी को घेरा, उनका विनाश तय है

राम मंदिर को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। उन्होंने तेजस्वी का विनाश निकट बताया है। अनिल विज ने कहा कि वे नष्ट होने वाले हैं, इसलिए उनके मुंह से ऐसी बातें निकल रही हैं। अस्पताल अपनी जगह है और मंदिर का अपना स्थान है। लोग भगवान राम के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि छोट लगने पर कोई मंदिर नहीं अस्पताल जाता है। उसके इस बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो (तेजस्वी) बताएं की उन्होंने पिछले डेढ़ साल में कितने अस्पताल बनवाए हैं। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री के बयान को फूहड़ भी बताया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments