HomeHindi Newsपेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाडिय़ों को दी बधाई, मुख्यमंत्री ने...

पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाडिय़ों को दी बधाई, मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाडिय़ों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments