HomeHindi Newsग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड की टीम के साथ टेस्ट मैच खेलेगा अफगानिस्तान

ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड की टीम के साथ टेस्ट मैच खेलेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा और यह टेस्ट मैच न्यूजीलैंड या अफगानिस्तान में नहीं बल्कि भारत में खेला जाएगा और इसका वेन्यू भी कहीं ना कहीं बता दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड की टीम के साथ टेस्ट मैच खेलेगा अफगानिस्तान

न्यू जीलैंड और अफगानिस्तान की टीम के बीच सितंबर के महीने में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा और यह टेस्ट मैच ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा। आपको बता दें हाल ही में ग्रेटर नोएडा में ही जुलाई के महीने में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैच की सीरीज होने वाली थी, लेकिन बेहद गर्मी के कारण ये सीरीज हो नहीं सकी।

लेकिन अब यहां पर न्यूजीलैंड की टीम के साथ भारत के लोग टेस्ट क्रिकेट का मजा ले सकेंगे और हो सकता है इस मुकाबले में काफी मजा आए क्योंकि टीम में राशिद खान जैसे खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments