HomeHindi Newsअभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में जड़ा ताबड़तोड़ शतक, भारत का विशाल...

अभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में जड़ा ताबड़तोड़ शतक, भारत का विशाल स्कोर

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में भारत की टीम ने अभिषेक शर्मा के ताबड़तोड़ शतक और ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए हैं और 235 रनों की चुनौती जिंबॉब्वे की टीम के सामने रखी है

भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने मात्र 47 गेंद में 100 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 रन बनाए। अंत में रिंकू सिंह ने भी 48 रनों की दमदार पारी खेलकर भारतीय टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया है।

हरारे में खेले गए पहले T20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। लेकिन इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के जड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments