HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछग के इस गांव में खुली बैंक की शाखा.. महिलाओं को मिले...

छग के इस गांव में खुली बैंक की शाखा.. महिलाओं को मिले 6-6 लाख रुपए के चेक

छत्तीसगढ़ के फरसाबहार विकासखंड के जोरंडाझरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया है। मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण है। इससे फरसाबहार और उसके आसपास के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहूलियत होगी। स्थानीय निवासियों को बैंक से जुड़े दैनिक कार्यों के लिए अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी।

सीएम की पहल पर रोजगार से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे

मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरंडाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख के मान से 40 महिला सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान कर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आचार पापड़, रेशम विभाग से जुडक़र कोसा कार्य और अन्य रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments