HomeHindi NewsChhattisgarh Newsनवरत्न जडि़त 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाया.. सीएम साय ने श्रीगणेश...

नवरत्न जडि़त 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाया.. सीएम साय ने श्रीगणेश से की सुख-समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के गोल बाजार में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन किए। मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर के पास श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन कर नवरत्न जडि़त 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर तिलक लगाया और पूजा-अर्चना व आरती की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीगणेश से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

115 साल से आयोजन

गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास बीते 115 वर्षों से श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। यहां विराजित गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता के कारण न सिर्फ गोल बाजार बल्कि पूरे रायपुर में आकर्षण का केन्द्र होती है। गोल बाजार पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा ढोल-नंगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। समिति ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर अभिवादन किया। गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय पास ही स्थित 150 वर्ष से अधिक पुराने हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। उनके साथ नितिन नबीन, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, केदार गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments