More
    HomeHindi Newsट्रेन हाईजैक कर आतंकियों ने चौंकाया.. BLA ने लांघी हद, पाकिस्तान सख्त

    ट्रेन हाईजैक कर आतंकियों ने चौंकाया.. BLA ने लांघी हद, पाकिस्तान सख्त

    आतंकी अभी तक प्लेन और बसों को अपना निशाना बनाते थे, लेकिन पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आतंकियों ने ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया। बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की और ट्रेन को अपने कब्जे में कर लिया। इस खबर से पाकिस्तान के साथ ही पूरी दुनिया हैरान है। पाकिस्तानी सेना ने बंधक बनाए गए यात्रियों को बचाने का अभियान शुरू कर दिया है। हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। बीएलए ने 30 जवानों को मार गिराने का दावा किया है, तो अब तक बीएलए के 16 लड़ाके भी ढेर हो चुके हैं। पाकिस्तान का दावा है कि 100 से ज्यादा यात्रियों को बचा लिया गया है।

    बीएलए और पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी

    मंगलवार रात से ही लगातार बीएलए लड़ाके और पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी चल रही है। गोलीबारी में कई यात्री भी घायल हुए हैं। रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है। बचाए गए लोगों में 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं और अभी गिनती की जा रही है।

    खतरनाक मंसूबे, छोटे-छोटे समूह में बंटे आतंकी

    पाकिस्तान में इससे पहले आर्मी स्कूल पर भी आतंकियों ने हमला किया था। अब ट्रेन को हाईजैक कर आतंकवादी छोटे-छोटे समूहों में बंट गए हैं। सुरक्षा बलों के अभियान के कारण आतंकी मारे जा रहे हैं। वहीं घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अतिरिक्त सुरक्षा दस्ते इलाके में अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments