HomeHindi NewsBihar Newsबच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया, 3 की मौत, वजह जानकर...

बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया, 3 की मौत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बिहार के आरा में एक पिता ने अपने 4 बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। पिता ने बच्चों को मनपसंद पूरी-सब्जी खिलाई और एक-एक ग्लास दूध पीने को दिया। इसके बाद हडक़ंप मच गया और 3 बच्चों की मौत हो गई। बिहार के आरा से यह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। पिता और एक बेटे का इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

आरा में अरविंद कुमार नाम का शख्स ने अपनी बच्चों के साथ रहता था। 8 साल पहले उसकी पत्नी की मौत बीमारी से हो चुकी है। इसके बाद अरविंद अंदर से काफी टूट गया था। वह बेनवलिया बाजार में एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाकर बच्चों का पालन पोषण करते था। रात में उसने चारों बच्चों को मनपसंद खाना खिलाया और फिर दूध में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी पी लिया। बच्चों को कुछ देर में उल्टी होने लगी और पेट में जोर से दर्द होने लगा। सभी कमरे में छटपटाते रहे। इसके बाद किसी तरह सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो पुत्री और एक पुत्र की मौत हो गई।

बरात में गए थे पड़ोसी, तभी उठाया कदम

गांव में पड़ोसी के यहां बरात आई हुई था और सभी लोग उसी में शामिल होने के लिए गए थे। इसी बीच अरविंद ने यह कदम उठाया। उसके भतीजे ने फोन कर पड़ोसियों को बताया कि सभी की तबीयत खराब हो गई है। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी की मौत होने के बाद अरविंद बच्चों को दुकान पर बैठाकर पढ़ाई भी करवाते थे। पत्नी के जाने के बाद बच्चों को संभालने में उसे काफी परेशानी होती थी। उसने बच्चों को कौन सा जहर का सेवन किया है, अभी पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments