HomeHindi Newsअमेरिका के सामने झुका यूक्रेन.. युद्धविराम के लिए तैयार, रूस के पाले...

अमेरिका के सामने झुका यूक्रेन.. युद्धविराम के लिए तैयार, रूस के पाले में गेंद

अपनी जिद पर अड़ा यूक्रेन अब अमेरिका के सामने झुकता नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेस्की ने युद्ध विराम के लिए सहमति जता दी है। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आठ घंटे तक अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच चली बैठक के बाद यूक्रेन ने 30 दिन के युद्धविराम के लिए सहमति जताई। ट्रंप ने यूक्रेन की इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने गेंद पुतिन के पाले में डाल दी है।

3 साल से चल रहा संघर्ष

रूस और यूक्रेन के बीच 3 साल से ज्यादा समय से चल रहे भीषण संघर्ष के अब युद्ध खत्म होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। युद्ध विराम के प्रस्ताव को अब रूस के सामने रखा जाएगा। उम्मीद है कि रूस भी इस पर सहमत होगा। ट्रंप ने कहा कि इस भयानक युद्ध में रूस और यूक्रेन दोनों के सैनिक मारे जा रहे हैं और युद्ध विराम पर पहुंचना बहुत महत्वपूर्ण है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध विराम पर अभी कुछ समय पहले ही सहमति बनी है। हमें रूस जाना है और उम्मीद है कि राष्ट्रपति पुतिन भी इस पर सहमत होंगे और हम इसे आगे बढ़ा सकेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हम रूस को बताएंगे कि यह बात टेबल पर है। यूक्रेन गोलीबारी बंद करने और बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है और अब यह उन पर निर्भर करेगा कि वे हां या न कहें। उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका सैन्य समाधान के बजाय बातचीत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments