More
    HomeHindi Newsआज होगी मैदान पर ऋषभ पंत की वापसी

    आज होगी मैदान पर ऋषभ पंत की वापसी

    पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच आज आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला मुल्लनपुर के नए मैदान पर खेला जाना है। इस नए मैदान पर आज दिल्ली कैपिटल की टीम के कप्तान ऋषभ पंत की लंबे अरसे बाद वापसी भी होने जा रही है। ऋषभ पंत जो कि लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय से क्रिकेट के मैदान पर नहीं लौटे हैं अब उनकी वापसी होने जा रही है।

    ऋषभ पंत को मैदान पर देखने फैंस की लगेगी भीड़

    दिल्ली कैपिटल की टीम के कप्तान ऋषभ पंत को देखने के लिए आज मुल्लनपुर के मैदान पर फैंस की भीड़ लगती हुई भी दिखाई दे सकती है। क्योंकि पंत को देखने के लिए फैंस बेताब है। साल 2022 दिसंबर में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था उसके बाद ऋषभ पंत ने लगातार रिहैब किया और आखिरकार आईपीएल 2024 में वापसी कर ली है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments