HomeHindi NewsDelhi Newsट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में स्टॉफ तलब.. लखनऊ, कोलकाता और दिल्ली...

ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में स्टॉफ तलब.. लखनऊ, कोलकाता और दिल्ली में प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीजी ट्रेनी महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने तख्तियां लगाकर विरोध जताया। वहीं कोलकाता और दिल्ली में दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच पीजी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से बलात्कार व हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार ने तीन जूनियर डॉक्टरों और एक हाउस स्टाफ को तलब किया। घटना की रात वे ड्यूटी पर तैनात थे।

प्रिंसिपल प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

कोलकाता में पीजी ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में मेरी बदनामी हो रही है। मृतक डॉक्टर मेरी बेटी जैसी थी। एक अभिभावक के तौर पर मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे पसंद नहीं कि भविष्य में किसी के साथ ऐसा हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments