HomeHindi Newsभाजपा में शामिल हुए 3 पार्षद.. चंडीगढ़ में आप को लगा तगड़ा...

भाजपा में शामिल हुए 3 पार्षद.. चंडीगढ़ में आप को लगा तगड़ा झटका

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के तीन पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर चुना गया था, जबकि बहुमत आप-कांग्रेस के पास था। अब 3 आप के पार्षद आने से भाजपा का पलड़ा मजबूत हुआ है। चंडीगढ़ में 36 पार्षद हैं, जिनमें 6 कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल का 1, बीजेपी के 14 और आप के 14 पार्षद थे, जिनमें 3 कम हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments