HomeHindi NewsLSG की टीम में हुई जहीर खान की एंट्री, अब इस रोल...

LSG की टीम में हुई जहीर खान की एंट्री, अब इस रोल में आएंगे नजर

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने भारतीय टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज ज़हीर खान को अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। जहीर खान इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद पर काम कर चुके हैं। लेकिन अब जहीर खान एक नई जिम्मेदारी के साथ नजर आएंगे।

LSG ने अपने आधिकारिक अकाउंट से दी जानकारी

दरअसल आईपीएल की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जहीर खान का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि जहीर खान अब हमारे नए मेंटर होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments