HomeHindi Newsकेएल राहुल के रिटेन होने के सवाल पर सामने आया संजीव गोयनका...

केएल राहुल के रिटेन होने के सवाल पर सामने आया संजीव गोयनका का जवाब

लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के मालिक संजीव गोयनका ने थोड़ी देर पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां पर उन्होंने जहीर खान के लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम में शामिल होने का ऐलान किया और बताया कि जहीर खान अब लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के मेंटर होंगे। वहीं उन्होंने केएल राहुल को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

केएल राहुल हमारी फैमिली का हिस्सा है:संजीव गोयनका

लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के मालिक संजीव गोयनका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। दरअसल संजीव गोयनका ने साफ तौर पर कहा है कि “मैं किसी भी अपवाहों पर नहीं पड़ना चाहूंग, मैं बस यही कहूंगा कि केएल राहुल हमारे परिवार का हिस्सा है।

आपको बता दें लगातार पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर केएल राहुल को लेकर अलग-अलग तरह की अपवाह उड़ रही है। कई अफवाहों में यह कहा जा रहा है कि केएल राहुल को लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम रिटेन नहीं करेगी। तो कई अफवाहों यह कहा जा रहा है कि राहुल अगले साल भी लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान रहेंगे। लेकिन फिलहाल इसको लेकर कोई भी जवाब और फैसला संजीव गोयनका ने नहीं दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments