HomeHindi Newsयोगी ने कहा-अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें.. मायावती ने भी किया...

योगी ने कहा-अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें.. मायावती ने भी किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महाकुंभ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं। मां गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। योगी ने कहा कि आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

घटना अति-दु:खद व चिंतनीय

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि प्रयागराज की संगम स्थली पर महाकुंभ में हुई भगदड़ में जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुये हैं, यह घटना अति-दु:खद व चिंतनीय है। ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments