HomeHindi Newsसरकार घटना से सबक लेकर करे व्यवस्था.. महाकुंभ में भगदड़ पर बोले...

सरकार घटना से सबक लेकर करे व्यवस्था.. महाकुंभ में भगदड़ पर बोले अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ मेले में मची भगदड़ पर ट्वीट करते हुए लिखा कि महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि! हमारी सरकार से अपील है कि गंभीर रूप से घायलों को एयर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए। अखिलेश ने कहा कि जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। साथ ही हेलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।

संयम और धैर्य से काम लें

अखिलेश ने कहा कि सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखंड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments