HomeHindi Newsयशस्वी और गिल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत...

यशस्वी और गिल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की एकतरफा जीत

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच हरारे के मैदान पर खेले जा रहे T20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने जिंबॉब्वे की टीम को 10 विकेट से एकतरफा अंदाज में हराते हुए पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 3-1 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। जिंबॉब्वे की टीम ने भारत की टीम के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत की टीम ने यशस्वी जायसवाल के नाबाद 93 और गिल की 58 रनों की पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया।

गिल और यशस्वी जायसवाल ने की तूफानी बल्लेबाजी

भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ने एक तरफ़ा अंदाज में जिंबॉब्वे के गेंदबाजों की पिटाई कर डाली। भारतीय टीम के सामने उतना आसान लक्ष्य नहीं था लेकिन भारत ने सिर्फ 18 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद में 13 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 93 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंद में 58 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments