HomeHindi Newsरिकी पोंटिंग अब नहीं रहेंगे दिल्ली कैपिटल की टीम के कोच, पूर्व...

रिकी पोंटिंग अब नहीं रहेंगे दिल्ली कैपिटल की टीम के कोच, पूर्व खिलाड़ी ने दी जानकारी

दिल्ली कैपिटल की टीम के कोच रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल की टीम ने हटा दिया है। यानी कि पोंटिंग अब दिल्ली कैपिटल की टीम की कोचिंग करते दिखाई नहीं देंगे। दिल्ली कैपिटल की टीम का डायरेक्टर सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है कि रिकी पोंटिंग 2025 आईपीएल दिल्ली कैपिटल की टीम की कोचिंग नहीं करेंगे।

साल 2018 आईपीएल से दिल्ली कैपिटल की टीम के साथ थे रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग की बात की जाए तो आईपीएल 2018 से ही दिल्ली कैपिटल की टीम के साथ थे। रिकी पोंटिंग की कोचिंग के अंडर दिल्ली कैपिटल की टीम ने साल 2020 का आईपीएल का फाइनल भी खेला था।

आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। आईपीएल 2024 के बाद रिकी पोंटिंग का दिल्ली केपिटल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। टीम मैनेजमेंट ने पोंटिंग के कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं लिया है और उनसे नाता तोड़ने का निर्णय लिया है। दिल्ली केपिटल्स ने पोंटिंग को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक संदेश लिखते उन्हें विदाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments