HomeHindi Newsहार्दिक पांड्या को कप्तान ना बनाने पर आगरकर के ऊपर भड़का विश्व...

हार्दिक पांड्या को कप्तान ना बनाने पर आगरकर के ऊपर भड़का विश्व विजेता टीम का खिलाड़ी

भारतीय टीम के विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अजीत आगरकर के ऊपर अपना गुस्सा जाहिर किया है और उसकी वजह हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान ना बनाना रही है। कृष्णमाचारी श्रीकांत ने साफ तौर पर कहा है कि हार्दिक पांड्या को कप्तान ना बनाना उचित फैसला नहीं है।

ड्रेसिंग रूम से मिले फीडबैक के तौर पर कप्तान बनाना सही नहीं: श्रीकांत

1983 में भारत के विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीकांत ने चीफ सेलेक्टर आगरकर को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम से मिले फीडबैक के आधार पर ऐसा किया है। ये आईपीएल से ही रहा होगा। मैं फिटनेस के मुद्दे पर असहमत हूं। उन्होंने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए सभी मैच खेले। वर्ल्ड कप में, वो सभी मैचों में मौजूद थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। ड्रेसिंग रूम से मिली प्रतिक्रिया? मैं समझ नहीं पा रहा हूं। सूर्यकुमार यादव अच्छे कप्तान बन सकते हैं, लेकिन हार्दिक को कप्तान के पद से हटाने के कारण उचित नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments