HomeHindi Newsभारत और श्रीलंका की टीम के बीच क्या पहले T20 मुकाबले में...

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच क्या पहले T20 मुकाबले में बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानिए मौसम का हाल

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पल्लेकेले के मैदान पर 27 जुलाई को शाम 7:00 बजे से पहला T20 मुकाबला खेला जाना है। इस T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे और कई युवा खिलाड़ी इस t20 सीरीज में खेलते दिखाई देंगे। गौतम गंभीर की बात बतौर भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर यह पहली सीरीज होगी।

हम इस आर्टिकल में आपको पल्लेकेले की वेदर रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। पहला T20 मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाना है और वहां पर क्या बारिश खेल बिगाड़ सकती है या मौसम साफ है हम इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

कुछ इस तरह का रहेगा पल्लेकेले का मौसम

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पहला T20 मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाना है। और वेदर रिपोर्ट के मुताबिक उस दिन ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि जब मैच शुरू हो जाएगा तो मैच के वक्त बारिश होने की संभावना कम है। ऐसे में फैन्स को पूरा मुकाबला देखने मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments