HomeHindi NewsChhattisgarh Newsजनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर कार्यशाला.. सीएम विष्णु देव साय भी...

जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर कार्यशाला.. सीएम विष्णु देव साय भी हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने पहुँचे। कार्यशाला में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान की चर्चा हुई। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में कार्यशाला का आयोजन हो रहा। सीएम विष्णु देव साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप ने की।

भव्य तरीके से मनाएंगे जनजातीय गौरव दिवस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यहां जनजातीय समाज का जो गौरवशाली इतिहास रहा है, उस पर एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जो कि दिन भर चलेगी। हम भव्य तरीके से जनजातीय गौरव दिवस को मनाने वाले हैं। जनजातीय समाज का बहुत गौरवशाली इतिहास रहा है। जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को मनाया जाता है। 15 नवंबर को महान आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा का जन्मदिन है। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 नवंबर 2021 को आयोजित बैठक में भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के सालभर चलने वाले उत्सव के हिस्से के रूप में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए यह दिन मनाने की शुरुआत हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments