HomeHindi NewsHaryanaकांग्रेस ने गरीबों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दी.. भाजपा ने खत्म...

कांग्रेस ने गरीबों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दी.. भाजपा ने खत्म किया गुंडाराज : सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आज हरियाणा में 3 सभाएं हुईं। इनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधानसभा क्षेत्र लाडवा समेत विभिन्न विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में पारदर्शी व्यवस्था लागू कर अभूतपूर्व विकास किया है। इस चुनाव में देवतुल्य जनता पुन: भाजपा को विजयी बनाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने नारा दिया कि समृद्धि और विकास की डबल रफ्तार…हरियाणा फिर चुनेगा भाजपा सरकार!

कांग्रेस के समय हरियाणा में गुंडाराज हावी था

हरियाणा के बसाना गांव, कलानौर में भाजपा प्रत्याशी रेणू डाबला के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर सीएम धामी ने क्षेत्रवासियों से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर हरियाणा मुहर लगाने जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीबों की जमीन छीन कर उद्योगपतियों को कौडिय़ों के भाव बेच दिया जाता था और दलितों, महिलाओं पर अत्याचार होते थे। कांग्रेस के समय हरियाणा में गुंडाराज हावी था, जिसे भाजपा ने समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि जनसभा में देवतुल्य जनता का भाजपा के प्रति असीम उत्साह एक ‘बार फिर भाजपा सरकार’ के विजय उद्घोष को परिलक्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरियाणा के कलानौर विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्तागणों एवं स्थानीय जनता ने आत्मीय स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments