HomeHindi NewsDelhi Newsकार्यकर्ताओं को बेशर्मी से फंसाया जा रहा.. केजरीवाल ने सीईसी को लिखा...

कार्यकर्ताओं को बेशर्मी से फंसाया जा रहा.. केजरीवाल ने सीईसी को लिखा पत्र

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया और परेशान किया जा रहा है। उन्होंने लिखा है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस द्वारा हमारे जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों को दी जा रही धमकी और उत्पीडऩ पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं।

पहले भी दर्ज हो चुके मामले

केजरीवाल ने कहा कि कल हमारे वरिष्ठ स्वयंसेवक चेतन, प्रिंसेस पार्क पार्ट-2 के निवासी को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएसएस, 2023 की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस आधार पर कि उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि ऐसा कोई मामला नहीं है। उन पर बेशर्मी से ऐसे आरोप लगाए गए जो उन्होंने कभी किए ही नहीं।

बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाना पड़ा

केजरीवाल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें इस हद तक गंभीर शारीरिक दुव्र्यवहार का सामना करना पड़ा कि वे बेहोश हो गए। बाद में उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। काफी संघर्ष के बाद उन्हें संबंधित रिटर्न ऑफिसर/एसडीएम के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई। इस मामले में उन्हें बेशर्मी से फंसाया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments