HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली विधानसभा चुनाव : न किसी के पक्ष में हवा.. न ही...

दिल्ली विधानसभा चुनाव : न किसी के पक्ष में हवा.. न ही एकतरफा मुकाबला

दिल्ली चुनाव की लड़ाई और रोचक होते जा रही है। अब चुनाव प्रचार और मतदान होने में कुछ ही घंटे रह गए हैं। कल शाम तक चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा और इसी के साथ 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को यह तय हो जाएगा कि दिल्ली की जनता ने किसे अपना भाग्य विधाता चुना है। वैसे दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा और कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं, लेकिन इस बार दिल्ली में मुकाबला एकतरफा नहीं है। इस बार दिल्ली में न तो किसी के पक्ष में कोई हवा दिखाई दे रही है और न ही एकतरफा मुकाबला नजर आ रहा है।

त्रिकोणीय मुकाबला, कई हॉट सीटें

2025 के चुनाव में अगर कुछ वोटर इधर से उधर हुए तो पूरा गेम बदल सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत लगाने के साथ ही एक दूसरे पर वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि दिल्ली की लड़ाई रोचक होती जा रही है और एक-एक सीट पर फाइट दिखाई दे रही है। कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला भी है जिससे कई सीटें हॉट सीट बन गई हैं।

कांग्रेस तय करेगी आप का भविष्य

आम आदमी पार्टी जहां चौथी बार सत्ता में वापस आने के लिए बेताब है तो भाजपा भी 27 साल का वनवास खत्म करने के लिए कमर कर चुकी है। कांग्रेस इस बार मुकाबले में बने रहने की कोशिश कर रही है और 12 साल बाद सत्ता में वापसी की राह खोल रही है, लेकिन उसकी यह राह आसान नहीं है। ऐसे में पूरी संभावना है कि इस पर भी वह तीसरे नंबर पर ही रहे। अगर कांग्रेस ने कुछ सीटें जीत लीं तो यह आम आदमी पार्टी के लिए नुकसान की तरह ही होगा। इसीलिए आप कांग्रेस पर तो कांग्रेस आप पर हमलावर है। जिस तरह इंडिया से गठबंधन की सभी पार्टियों ने आप को समर्थन दिया है, उससे भी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बहरहाल कांग्रेस इतनी आसानी से हथियार डालने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि उसने कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments