HomeHindi NewsWomens Asia Cup: भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने जीता टॉस,...

Womens Asia Cup: भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच वूमेंस एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम की कप्तान निदा डार ने टॉस जीता है और भारत के सामने लक्ष्य रखने का फैसला किया है।

पाकिस्तान की टीम की कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर कहा कि “हम इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे क्योंकि विकेट सूखा हुआ लग रहा है और हमने कराची में इसकी काफी तैयारी भी की है।

अब देखना यह है कि पाकिस्तान किस तरीके से मुकाबले में प्रदर्शन करती है। क्योंकि भारत की महिला टीम काफी मजबूत टीम है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी मजबूत है। ऐसे में भारत की टीम के सामने पाकिस्तान किस तरह से चुनौती रखती है यह देखना भी दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments