HomeHindi Newsदीप्ति और रेणुका की गेंदबाजी की बदौलत 108 रनों पर सिमटी पाकिस्तान...

दीप्ति और रेणुका की गेंदबाजी की बदौलत 108 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की पारी

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच दाम्बुला के मैदान पर खेले जा रहे वूमेंस एशिया कप के मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की महिला टीम 108 रनों पर सिमट गई है। भारतीय महिला टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वहीं रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओर में मात्र 14 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

पाकिस्तान की महिला टीम की ओर से सिद्रा अमीन ने 25 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तुबा हसन ने 22 रन बनाए। इसके अलावा फातिमा सना ने 22 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान टीम की तीन खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

भारतीय महिला टीम की ओर से पूजा वस्त्रकर ने चार ओवर में 31 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा श्रेयांका पाटिल ने 3.2 ओवर की गेंदबाजी में 14 रन देकर 2 सफलता हासिल की।

यहां से इस मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय महिला टीम को 109 रन बनाने हैं और अब टीम की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर शेफाली वर्मा जैसे खिलाड़ियों पर होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments