HomeHindi Newsऐसी गेंदबाजी से तो ट्रॉफी तो दूर प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच...

ऐसी गेंदबाजी से तो ट्रॉफी तो दूर प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकेगी RCB की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में शुमार है। लेकिन खास बात यह है कि इस टीम ने आज तक आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। इस टीम के पास हमेशा से ही स्टार खिलाड़ियों की भरमार रही है, लेकिन इसके बावजूद इस टीम के हाथ ट्रॉफी नहीं लग सकी है। इस सीजन भी यही हो रहा है बेंगलुरु की टीम रन तो हर मुकाबले में बना देती है लेकिन गेंदबाजी लचर रही है।

ऐसी गेंदबाजी नहीं जिता सकती मैच

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 11 करोड़ से ऊपर की रकम अल्जारी जोसेफ के ऊपर खर्च की थी। लेकिन अल्जारी जोसेफ अब तक बेअसर दिखाई दिए है। दूसरी ओर लोकी फर्गुसन को भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने खरीदा था लेकिन उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। सवाल यही है कि जितने भी गेंदबाज हैं सब काफी रन खर्च करते हैं तो फिर बेंगलुरु की टीम को जिताएगा कौन यह बहुत बड़ा सवाल बन गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments