HomeHindi NewsHaryanaआतंकवादियों को शहीद का दर्जा देने का करेंगे समर्थन..? विनेश-बजरंग के कांग्रेस...

आतंकवादियों को शहीद का दर्जा देने का करेंगे समर्थन..? विनेश-बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले सैनी

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उम्मीद है कि दोनों खिलाडिय़ों को विधानसभा चुनाव का टिकट भी मिल जाए। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अलग-अलग व्यक्ति का अपना मत होता है कि उसे किस विचार के साथ जुडऩा है। कांग्रेस इस बात को स्पष्ट करे कि उनकी मंशा क्या है? ये कांग्रेस के लोग जिन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ समझौता किया है, वह स्पष्ट करें कि क्या आप आतंकवादियों को शहीद का दर्जा देने के लिए समर्थन कर रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश की शान, हरियाणा की मजबूत बेटी विनेश फोगाट ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली निवास पर मुलाकात की। संघर्ष व कामयाबी की मिसाल विनेश फोगाट का कांग्रेस में स्वागत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments